नैनीतालः भूस्खलन के कारण बलिया नाले में गिरा पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 02:47 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बारिश के बाद अब भूस्खलन का दौरा शुरू हो गया है। भूस्खलन के कारण पहाड़ों से बडे़-बड़े पत्थर नीचे गिर रहे हैं। इससे नैनीताल जैसे अतिसंवेदनशील जिले पर खतरा मंडराने लगा है। 

जानकारी के अनुसार, पहाड़ों पर बरसात कम होने के बाद अब भूस्खलन होना शुरू हो गया है। इसी के चलते भूस्खलन के मद्देनजर अति संवेदनशील माने जाने वाले रईस होटल क्षेत्र में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर बलिया नाले में गिर गया। इस क्षेत्र में प्रशासन के हटाने के बावजूद भी कई परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोग काफी डरे सहमे दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि नैनीताल जिले में बुनियाद के रूप में माने जाने वाले रईस होटल इलाके से निकलने वाला बलिया नाला खुद भूस्खलन की भेंट चढ़ गया है। वहीं पिछले 10 सालों से इस क्षेत्र में लगभग 30 फीट तक का भू-धंसाव हुआ है, जो कि आने वाले समय में नैनीताल के लिए खतरा बनकर खड़ा हो सकता है। 

Nitika