होटल के एक कमरे में ही युवक ने निकाल दी सारी जवानी, 67 साल बाद किया Check-Out...पूरा मामला जान उड़ जाएगे होश

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 02:08 PM (IST)

Viral News: दुनिया में अजीब और हैरान करने वाली कहानियों की कमी नहीं है, लेकिन पेरिस की यह कहानी सच में अलग है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी जवानी में होटल का कमरा लिया और बुढ़ापे तक वहीं रहा। उसने अपनी पूरी जवानी वहां पर ही बतीत कर दी। यह किसी फिल्म की कहानी जैसी लगती है, लेकिन इसे एक सच्ची घटना बताया जाता है।

बताया जाता है कि जीन ले बोन नाम के इस व्यक्ति ने पूरे 67 साल एक ही होटल के कमरे में बिताए। आमतौर पर लोग होटल में कुछ दिन या हफ्ते रुकते हैं, लेकिन जीन ने अपनी पूरी जिंदगी वहीं गुजार दी।

कैसे शुरू हुई यह कहानी
साल 1957 में जीन ले बोन एक ट्रैवलिंग सेल्समैन के रूप में पेरिस पहुंचे थे। उन्होंने एक होटल में कुछ दिनों के लिए कमरा लिया था। लेकिन वहां की सुविधा और आराम उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने वहीं रहने का फैसला कर लिया। धीरे-धीरे कुछ दिन सालों में बदल गए और उन्होंने कभी दूसरा घर नहीं लिया। होटल का कमरा ही उनका घर बन गया था। वहां उन्हें रोज सफाई, समय पर खाना और आरामदायक जीवन मिल रहा था, जिससे वे पूरी तरह संतुष्ट थे।

होटल स्टाफ बन गया परिवार
समय के साथ जीन होटल के कर्मचारियों के लिए खास बन गए। वे सिर्फ एक मेहमान नहीं रहे, बल्कि परिवार जैसे हो गए। नए स्टाफ को उनके बारे में बताया जाता था और पुराने कर्मचारी उन्हें अच्छे से जानते थे।  

होटल में ही देखें जीवन के कई बदलाव 
युवक ने अपने जीवन में कई बड़े बदलाव जैसे राजनीतिक घटनाएं, आर्थिक उतार-चढ़ाव और समाज में बदलाव, उसी कमरे में रहते हुए देखे। होटल में कई बार मरम्मत और बदलाव हुए, स्टाफ बदला, लेकिन जीन वहीं रहे।

इतना आया खर्च
इतने साल होटल में रहना सस्ता नहीं था। रिपोर्टस के अनुसार, उन्होंने करीब 2.5 मिलियन डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये) खर्च किए। यानी हर साल करीब 37,000 डॉलर और रोजाना लगभग 100 डॉलर। हालांकि, होटल ने उन्हें लंबे समय तक रहने के कारण कई बार छूट भी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static