पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उप चुनाव लड़ेगी AAP, जल्द ही अपनी रणनीति का करेगी खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 03:48 PM (IST)

 

नैनीतालः आम आदमी पार्टी (आप) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उपचुनाव लड़ेगी। पार्टी 3 से 4 दिनों के अदंर अपनी रणनीति का खुलासा करेगी।

आप के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आप राज्य में हर चुनाव के लिए तैयार है। संगठन मजबूती से चुनाव की तैयारी कर रहा है। 3 से 4 दिनों के अदंर पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चंपावत उप चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद पार्टी अपनी रणनीति व योजना का खुलासा कर देगी। वहीं विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से शिकस्त पाई आप की ओर से संकेत दिया गया है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी और दिल्ली सरकार के काम को लेकर मैदान में उतरेगी।

गौरतलब है कि आप उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी जोरदार तैयारियों के साथ चुनाव में उतरी थी लेकिन उसको यहां की जनता ने बुरी तरह से शिकस्त दे दी थी। उसके अधिकांश नेता जमानत बचाने में भी कामयाब नहीं हो पाए थे। धामी भी चुनाव हार गए थे लेकिन पार्टी ने फिर से उनपर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें राज्य का दोबारा मुख्यमंत्री बना दिया। धामी इस बार चंपावत विधानसभा से उपचुनाव लड़ रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static