कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही हुई तो शुरू होगा 'जेल भरो आंदोलन': नेता प्रतिपक्ष

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 04:01 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश ने शुक्रवार को ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पर सत्ताधारी दल के दबाव में आकार कानूनी कार्यवाही की गई तो हमें सड़कों पर उतरकर जेल भरो आंदोलन का आह्वान करना पड़ेगा।

डाॅ. इंदिरा हृदयेश ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन करने रहे कांग्रेस समित के सदस्य सुमित ह्दयेश सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यदि जनसरोकारों से जुड़े एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ मुद्दे उठाने पर इस प्रकार मामले दर्ज किए जाएंगे तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static