भारी बारिश और बर्फबारी के कारण प्रशासन सतर्क, चमोली में 12वीं तक अवकाश घोषित

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 02:41 PM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी के कारण लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है।बर्फबारी की चपेट में राज्य के कई गांव आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग के द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए राज्य के 5 जिलों में जिलाधिकारियों ने कक्षा 1 से 12वीं तक आज अवकाश घोषित कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश ओर बर्फबारी के चलते चमोली जिले की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गुरुवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में इंटर तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी है। 

बता दें कि चमोली जिले में बारिश और बर्फबारी के कारण 14 मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इसके साथ ही कई गांव बर्फ की चपेट में आ गए हैं, जिससे ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए हैं।

Nitika