सातवां वेतन लागू होने के बाद ऊर्जा कर्मियों में फैला आक्रोश, विरोध में की नारेबाजी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2017 - 06:52 PM (IST)

देहरादून(सतीश गुजराल): राज्य में सातवां वेतन लागू किए जाने के बाद ऊर्जा निगम कर्मियों में आक्रोश फैला हुआ है। ऊर्जा निगम की 4 यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने हरिद्वार के नगर निगम स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय के सामने बैठ कर अपना विरोध प्रकट किया। बड़ी संख्या में ऊर्जा निगम के कर्मचारी यहां पर इकट्ठा हुए और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की। 

ऊर्जा निगम कर्मियों की मांग है कि सातवां वेतन लागू किए जाने के बाद उनके वेतन में कई सुविधाएं समाप्त कर दी गई हैं जिससे उनका वेतन राज्य कर्मचारियों के सामान आ गया है। 

ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने विरोध प्रकट कर चेतावनी देते हुए कहा कि 4 जनवरी को राजधानी देहरादून पहुंचकर गांधी पार्क से सचिवालय तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी। अगर सरकार उनके पक्ष में फैसला नहीं देती है तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।