कृषि मंत्री का विवादित बयान, कहा- कोई मंदबुद्धि व्यक्ति ही राहुल गांधी के नेतृत्व को करेगा स्वीकार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 02:31 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान जारी किया है। 

जानकारी के अनुसार, कृषि मंत्री ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस और उनके नेताओं पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कोई मंदबुद्धि व्यक्ति ही राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार करेगा। इसके साथ ही सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस का कुनबा जितना बिखरा है, उसे वह जिंदगी भर नहीं समेट पाएंगे। वहीं मंत्री ने कांग्रेस पर इतने आरोप लगाने के बाद यह भी कह दिया कि यह कांग्रेस के घर का मामला है। उन्होंने कहा कि अगर उनमें आपसी मतभेद चल भी रहा है तो इसमें वह क्या कर सकते हैं। 

बता दें कि सुबोध उनियाल कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। जब वह कांग्रेस में थे तो उनके गुण गाया करते थे लेकिन अब वह भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें बुरा भला कहने लग पड़े हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static