16 नवंबर को फिर से शुरू होगी पिथौरागढ़-हिंडन-देहरादून के बीच बंद पड़ी हवाई सेवा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 05:26 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में हवाई सेवा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन दिनों बंद पड़ी पिथौरागढ़- हिंडन- देहरादून के बीच हवाई सेवा अब 16 नवंबर को एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। यह हवाई सेवा विमान की मरम्मत के कारण 2 नवंबर से बंद पड़ी थी।

जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी को पंतनगर से पिथौरागढ़ आते समय विमान में खराबी आने के कारण यह सेवा अक्टूबर महीने तक बंद रही थी। इसके बाद 14 और 15 अक्टूबर को तकनीकी खराबी आने के कारण विमान सेवा में ब्रेक लग गई थी। 2 नवंबर को हवाई सेवा पर एक बार फिर ब्रेक लगी।

वहीं विमान सेवा में बार-बार खराबी आने के कारण सफर करने वाले यात्रियों को हर समय डर लगा रहता था। बता दें कि हेरिटेज एविएशन की और से एक 9 सीटर विमान संचालित किया गया है, जिसके द्वारा पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून और पंतनगर के लिए उड़ान भरी जाती थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static