अजय भट्ट ने तटरक्षक महानिदेशक से की मुलाकात, बोले- देहरादून में केंद्र जल्द खोलें कोस्ट गार्ड भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 05:10 PM (IST)

 

नैनीतालः केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने तटरक्षक महानिदेशक वीएस पठानिया से उत्तराखंड के देहरादून में प्रस्तावित कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र को जल्द खोले जाने को कहा है। वहीं इससे उत्तराखंड के अलावा अन्य प्रदेश के युवाओं को लाभ मिल सकेगा।

पठानिया ने केन्द्रीय मंत्री भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में इंडियन कोस्ट गाडर् (आईसीजी) भर्ती केंद्र स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। सन् 2019 से लंबित पड़े इस मामले में तेजी लाने पर भी विचार किया गया। साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने देहरादून के जिलाधिकारी को भी जल्द भूमि विवाद निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि देहरादून की कुआंवाला में वर्ष 2019 में इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र स्थापित किए जाने का निर्णय मोदी सरकार की ओर से किया गया था। साथ ही भूमि खरीदने के लिए? 17 करोड़ और भवन निर्माण के लिए? 25 करोड़ रुपए भी केन्द्र सरकार की ओर से मंजूर किए गए थे, लेकिन भूमि उपलब्ध न हो पाने के चलते अब तक भर्ती केन्द्र स्थापित नहीं हो पाया। भट्ट ने देहरादून के जिलाधिकारी को भी शीघ्र लम्बित विवाद सुलझाने के निर्देश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static