खेल मंत्री और स्वामी के बर्ताव पर बोले अजय भट्ट- अनुशासनहीनता को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 02:25 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट गुरुवार को हल्द्वनी पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अनुशासित पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी कीमत पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, खेल मंत्री अरविंद पांडे ने मीडिया को कांग्रेस का एजेंट बताया था। इसके साथ ही भाजपा विधायक और स्वामी यतीश्वरानंद का सरकारी कर्मचारी के साथ बदतमीजी का एक अॉडियो सामने आया। इन दोनों मामलों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पांडे और स्वामी का बचाव करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि हम लोग भी इंसान हैं, हमारी जुबान भी फिसल सकती है।

अजय भट्ट ने खेल मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि मीडिया के अधिक छेड़ने पर यह सब होता है, उसे गंभीरता के साथ नहीं लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी के बचाव में कहा कि उनकी भाषा हरयाणवी है। इसलिए ऐसी कोई बात नहीं है, जिससे किसी को बुरा लगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले खेल मंत्री हल्द्वानी क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करने पहंचे थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के साथ गुस्से में बदतमीजी की थी और वहां से चले गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static