लोकसभा चुनावों को लेकर अजय भट्ट का बयान, कहा- भाजपा सेना की तरह हमेशा रहती है तैयार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 02:43 PM (IST)

देहरादूनः भाजपा ने आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी कमर कस ली है। इसी के चलते भाजपा ने विस्तारकों की बैठक कर सभी कार्यकर्त्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। 

भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर कसी कमर 
जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने लोकसभा चुनावों को लेकर बयान जारी किया है। अजय भट्ट ने,कहा कि भाजपा सेना की तरह है, जिस तरह सेना हमेशा तैयार रहती है। उसी तरह से भाजपा भी सदैव प्रत्येक तरह के चुनाव के लिए तैयार रहती है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों और निकाय चुनावों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। 

भाजपा कौसानी में करने जा रही पदाधिकारियों की बैठक 
वहीं अजय भट्ट ने कहा कि विस्तारकों की बैठक के बाद अब भाजपा के द्वारा पदाधिकारियों की बैठक की जाएगी। यह पदाधिकारियों की बैठक कौसानी में होने जा रही है। इस बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा लोकसभा और निकाय चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। 


 

Nitika