लोकसभा चुनावों में अजय भट्ट की जीत के बाद BJP में जश्न का माहौल, कांग्रेस को है हारने का गम

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 11:32 AM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से विजयी सांसद अजय भट्ट की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओंं ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अजय भट्ट की मेहनत रंग लाई और उनकी वजह से पार्टी ने सारे राज्य में क्लीन स्वीप किया।

जानकारी के अनुसार, अजय भट्ट ने कहा कि देश में जनता मोदी के विकास कार्यों से खुश थी। इसी के चलते एक बड़ा जनादेश जनता को मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा को जो इतना बड़ा बहुमत देश में मिला, वह केवल विपक्ष के कार्यों की वजह से ही मिला। अजय भट्ट ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अगर विपक्ष बड़े घोटाले ना करता और भाजपा उसे उजागर नहीं करती तो विपक्ष को इतना बड़ा सबक कैसे मिलता।

वहीं दूसरी तरफ चुनाव हारने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हम देश की जनता को अपना विश्वास नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि यह सोचने का विषय है कि हम चुनाव क्यों नहीं जीत पाए, हालांकि इस पर पार्टी जल्द ही समीक्षा करेगी। चुनाव नतीजों पर एग्जिट पोल से लगता है कि ईवीएम और भाजपा का आत्मिक संबंध था। इसके साथ ही हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी ईवीएम का मुद्दा बहाने के तौर पर नहीं उठाया।








 

Nitika