उत्तराखंड के अलंकार ने राइज़िंग स्टार में किया परफॉर्म, राज्यवासियों से वोट के लिए की अपील

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 01:42 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड के रहने वाले अलंकार महतोलिया ने शनिवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर आने वाले राइज़िंग स्टार पर परफॉर्म किया। 
 
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी जिले अलंकार ने संगीत में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली विश्विद्यालय में की है। उनके पिता उत्तराखंड में कैमिस्ट्री के अध्यापक है और उनकी माता का 2 साल पहले देहांत हो चुका है। अलंकार की माता ने उन्हें संगीत की शिक्षा दी थी और वह संगीत में डॉक्टरेट थी। 

बता दें कि अलंकार ने अपने परफॉर्मेंस से पहले राज्य के सभी लोगों से वोट की अपील की।