शराबी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामाः घंटों चौकी में हंगामा कर पुलिसकर्मियों के साथ किया अभद्र व्यवहार

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 02:45 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में एक शराबी का अभद्र व्यवहार का मामला सामना आया है, जहां महिला ने शराब के नशे में धुत होकर कई घंटों तक सड़क पर उत्पात मचाया। इसके बाद महिला को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 

रिक्शा चालक के साथ की हाथापाई 
जानकारी के अनुसार, यह मामला देहरादून के धारा चौकी का है, जहां ई-रिक्शा में सवार शराबी महिला ने पहले तो कई घंटों तक सड़क पर उत्पात मचाया गया। नशे में धुत महिला ने पहले तो रिक्शा चालक की बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद रिक्शा चालक ने अपनी जान बचाने के लिए रिक्शा को धारा चौकी पर रोक लिया। महिला के द्वारा हंगामा करते देख सिपाही चौकी से बाहर आए। इसके बाद महिला ने सिपाही की भी पिटाई कर दी। 

महिला को किया गया गिरफ्तार 
वहीं महिला के द्वारा धारा चौकी में भी कई घंटों तक हंगामा किया गया। शराबी महिला ने पुलिस अधिकारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद महिला ने चौकी में पड़े सामान की भी तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। बता दें कि शराबी महिला का हंगामा घंटों तक जारी रहा। इसके बाद महिला सिपाही के द्वारा शराबी महिला को हिरासत में लिया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static