भंकोली हादसे के घायलों को नहीं उपलब्ध थी एम्बुलेंस सेवा: कांग्रेस

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 04:27 PM (IST)

उत्तरकाशी (आशीष मिश्रा)-उत्तरकाशी गंगोत्री विधानसभा के पूर्व  विधायक व एआईसीसी के सदस्य विजयपाल सजवाण ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जगह-जगह से अप्रिय घटनाएं सामने आ रही हैं।

सजवाण ने कहा कि 3 दिन पूर्व जनपद में इतनी बड़ी दुर्घटना हुई। जिसमें घायलों को एम्बुलेंस की सुविधा तक उपलब्ध नहीं थी। दुर्घटना के बाद सरकार का कोई भी जनप्रतिनिधि अस्पताल नहीं पहुंचा। मुख्यमंत्री को खुद इस बड़ी दुर्घटना के समय उत्तरकाशी आना चाहिए था। वहीं जिन लोगों के साथ दुर्घटना हुई है, उनका संपर्क मार्ग भी सुरक्षित नहीं है।
    
 

Deepika Rajput