कल अमित शाह देहरादून में भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन को करेंगे संबोधित, तैयारियां हुई पूरी

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 12:20 PM (IST)

देहरादूनः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल देहरादून में टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के त्रिशक्ति सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। इसी के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, अमित शाह राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में 15 हजार लोगों के आने की संभावना है। इसी के चलते शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए यातायात पुलिस ने कई रूट निर्धारित किए हैं। वहीं एसपी यातायात प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि परेड ग्राउंड के चारों तरफ सभी प्रकार के वाहनों, ठेलियों आदि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में आने वाली बसों के लिए भी अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

बता दें कि हरिद्वार में आयोजित भाजपा की बैठक में 2 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन को अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।


 

Nitika