AAP का ऐलान- देवभूमि उत्तराखंड को बनाएंगे विश्वभर के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 05:46 PM (IST)

 

देहरादूनः आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को विश्वभर के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।

केजरीवाल आज सुबह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे। जौलीग्रांट हवाई अड्डे से देहरादून आने के बीच स्थान-स्थान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बीजापुर गेस्ट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद, वह आईटीडीआर सभागार में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। राज्य के विभिन्न जनपदों से आये कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्होंने आगामी आम विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल के नाम की घोषणा की।

वहीं केजरीवाल ने उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का भी वादा किया। बता दें कि केजरीवाल का आज उत्तराखंड के देहरादून पहुंचने पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोपहर बाद केजरीवाल के रोड शो में भी आशा के विपरीत लोगों का हुजूम उमड़ा।
 

Content Writer

Nitika