सीएम धामी की घोषणा- मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे अपने एक महीने का वेतन

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 10:03 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।

हाल में प्रदेश में हुई अत्यधिक भारी बारिश के कारण आई प्राकृतिक आपदा से हुए व्यापक नुकसान के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने अपना अक्टूबर का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है।

धामी ने सचिवालय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static