टनकपुर-बागेश्वर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी, धामी ने जताया आभार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 02:34 PM (IST)

 

देहरादूनः रेल मंत्रालय ने उत्तराखंड में टनकपुर-बागेश्वर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस रेल लाइन को मंजूरी दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाइन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्य से विशेष लगाव है। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना। एयर कनेक्टीवीटी में ऐतिहासिक काम हुए हैं या गतिमान हैं। इससे आने वाले समय में उत्तराखंड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।

बता दें कि धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान विशेष रूपए से 154.58 किमी. की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी क्रम में इसे मंजूरी दी गई है। फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static