अशोक कुमार होंगे उत्तराखंड के नए DGP, अनिल रतूड़ी की जगह संभालेंगे कार्यभार

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 12:45 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में इस माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल कुमार रतूडी का स्थान अशोक कुमार लेंगे। शुक्रवार को राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य के गृह सचिव नीतीश झा ने आदेश जारी कर दिया।

आदेश के अनुसार, अशोक कुमार को सुपर टाइम स्केल 17 में प्रोन्नत कर दिया गया है। वह अब 30 नवम्बर को रतूडी से डीजीपी का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह एवं अन्य द्वारा उच्चतम न्यायालय (एससी) में राज्य सरकारों द्वारा मनमाफिक डीजीपी नियुक्त किए जाने के सम्बन्ध में वाद योजित किया गया था। इसके बाद एससी ने संघ लोक सेवा आयोग को पैनल बनाने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद गठित पैनल में एमए गणपति और वी विनय कुमार के साथ अशोक कुमार का नाम शामिल किया गया। गणपति वर्ष 1986 और विनय वर्ष 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएल) संवर्ग के अधिकारी हैं, जबकि कुमार वर्ष 1989 संवर्ग के हैं। राज्यपाल ने अशोक कुमार को सुपर वेतनमान में प्रोन्नत करने की आज स्वीकृति दी और इसके तत्काल बाद शासन ने उन्हें डीजीपी बनाने के आदेश जारी कर दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static