विधानसभा अध्यक्ष ने शहरी विकास मंत्री से ली कुशलक्षेम, की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 02:59 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विगत दिनों कोरोना से संक्रमित हुए शहरी विकास मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एवं विभिन्न विधायकों से फोन पर संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम ली। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद होम आइसोलेशन कर रहे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से अग्रवाल ने उनका हालचाल लिया। इस दौरान, मंत्री ने भी उनसे आगामी सत्र की तैयारियों के संबंध में भी बातचीत की। अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दोबारा अस्पताल में भर्ती होने पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन एवं ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर से भी फोन पर संपर्क कर सभी को अपना विशेष ख्याल रखने की बात कही।

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) उर्बा दत्त भट्ट से भी संपर्क किया और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी सांत्वना दी एवं उनके स्वयं के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static