हरिद्वार के बाद उत्तराखंड की अन्य 4 नदियों में भी विसर्जित की जाएंगी अटल जी की अस्थियां

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 03:49 PM (IST)

देहरादूनः देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पूरे देश की नदियों के साथ-साथ उत्तराखंड की नदियों में भी विसर्जित की जाएंगी। इसी के चलते राज्य में अस्थियों के विसर्जित करने का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड की 4 नदियों में अटल जी की अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सारे देश में अटल जी के चाहने वाले हैं। इसके साथ ही वाजपेयी का उत्तराखंड से भी गहरा लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऋषिकेश, गोपेश्वर और बद्रीनाथ सहित यमुना नदी में अटल जी की अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा। 

कांग्रेस ने अस्थियों पर लगाया राजनीति करने का आरोप   
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भाजपा पर अटल जी की अस्थियों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नारायण सिंह का कहना है कि भाजपा अटल जी अस्थियों को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। इसके साथ ही उन्हें आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों में राजनीतिक हथियार के तौरा पर इस्तेमाल करने का काम कर रही है, जो कि अटल जी जैसी शख्सियत की भावना के साथ खिलवाड़ करना है। 

Nitika