कांग्रेस नेता का ब्राह्मणों को धमकाने वाला ऑडियो वायरल, भगवा पार्टी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 01:22 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में कांग्रेस के एक नेता का भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर ब्राह्मणों को सबक सिखाने की बात वाला कथित ऑडियो क्लिप सामने आया है। इस पर भगवा पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जानकारी के अनुसार, संपर्क किए जाने पर कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि छेड़छाड़ कर क्लिप तैयार किया गया और उनकी छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर इसे लीक किया गया। पिछले साल अक्टूबर में पंचायत चुनाव के आसपास शायद यह ऑडियो रिकॉर्ड हुआ था। भाजपा ने उनकी टिप्पणी को सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने का प्रयास बताया।

वहीं उत्तराखंड भाजपा मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने कहा कि पार्टी कड़े से कड़े शब्दों में ऐसी टिप्पणी की निंदा करती है। भसीन ने कहा कि यह कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीतिक का एक और उदाहरण है।
 

Nitika