भारी बारिश से गंगोत्री हाईवे पर हुआ हिमस्खलन, यमुनोत्री सहित दर्जनों मोटर मार्ग हुए बाधित

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 05:42 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बर्फबारी के बाद धूप खिलने से धराली और जांगला के बीच गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन हो गया, जिससे गंगोत्री हाईवे खोलने का कार्य प्रभावित हो गया है। 

चोपटा में फंसे 54 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया बाहर 
जानकारी के अनुसार, भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री, यमुनोत्री सहित एक दर्जन मोटर मार्गों पर यातायात अभी भी बहाल नहीं हो सका है। इसके साथ ही जिन सड़कों से बर्फ हटाकर यातायात को सुचारु किया जा रहा है, वहां पर बर्फ से फिसलन भरी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जखिम भरी बनी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के चोपटा और बनियाकुंड में फंसे 84 पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया, जिनमें से 54 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

पिथौरागढ़ के धारचूला में हुई भारी बर्फबारी 
बता दें कि पिथौरागढ़ के धारचूला में भी भारी बर्फबारी हो रही है। इससे जहां एक तरफ पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों को परेशानी की सामना करना पड़ रहा है।




 

Nitika