चमोलीः भूस्खलन के चलते 50 मीटर तक ध्वस्त हुआ बद्रीनाथ हाईवे, 3 मकान जमींदोज

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 02:26 PM (IST)

 

चमोलीः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। बारिश और बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं चमोली जिले में भूस्खलन होने से लगभग 50 मीटर तक बद्रीनाथ हाईवे ध्वस्त हो गया। इसके कारण 3 मकान जमींदोज हो गए।

जानकारी के अनुसार, ऑलवेदर रोड की कटिंग के चलते नंदप्रयाग के पास बद्रीनाथ हाईवे पर भारी भूस्खलन हो गया। इसके कारण हाईवे 50 मीटर तक ध्वस्त हो गया। भूस्खलन से 3 मकान जमीन में धंस गए जबकि 3 वाहन मलबे में दब गए। भूस्खलन होता देख कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि भूस्खलन से कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन आवाजाही के लिए रास्ता बंद हो गया। वहीं एनएच के नीचे नंदप्रयाग-देवखाल मार्ग भी मलबे से बंद हो गया। नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने कहा कि गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। हाईवे और मार्ग बंद होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं।

बता दें कि पिछले दिनों हुए भूस्खलन को देखते हुए पहले ही मकान खाली करवाकर लोगों को दूसरी जगह स्थानांतरित करवा दिया गया था। इससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा उनका सामान नष्ट हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static