अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः बागेश्वर के ऐतिहासिक मैदान में लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:02 AM (IST)

बागेश्वरः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाईश मैदान में हजारों लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। योग साधकों ने लोगों को ध्यान मुद्रा में रहने के साथ ही कपालभाती, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को बागेश्वर जिले के गरुड़, कपकोट और कांडा मं हजारों लोगों को योग साधकों ने योगाभ्यास करवाया। इसके साथ ही साधकों ने योग से निरोग रहने के तरीके भी लोगों को बताए। साधकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है। भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया और इनमें से एक योग भी है। 

योग आज केवल भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि अब इसे अंतरराष्टीय ख्याति भी मिल चुकी है। इसे योग की महिमा ही कहा जाएगा कि आज दुनियाभर के लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। 

Nitika