बंशीधर भगत ने 52 लाख की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 11:11 AM (IST)

 

नैनीतालः रंगों के त्योहार होली के बीच शहरी विकास, संसदीय कार्य व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने कालाढूंगी विधान सभा के अन्तर्गत लगभग 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य का विकास सरकार की प्राथमिकता है। सरकार आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में छड़ायल-बसुंधरा (बैंकेट हाल होते हुए)-आरटीओ रोड नामक सम्पर्क मार्ग की काफी समय से मांग थी, जो आज पूरी हुई है। उन्होंने इस मौके पर राज्य की जनता को होली की शुभकामनाएं भी दी।
 

Content Writer

Nitika