Bedroom वीडियो और सीक्रेट अफेयर…पत्नी और प्रेमी ने मिलकर किया ये कांड

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 04:01 PM (IST)

Viral Crime News: आज के समय में क्राइम की ऐसी वारदातें सामने आ रही है, जिसे जानकर लोग दंग रह जाते है। ऐसा ही एक मामला जो मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा गांव से सामने आया है। यहां पर हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस जांच में धीरे-धीरे इस मामले से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब कुछ वीडियो भी मिले हैं, जो इस केस में महत्वपूर्ण सबूत बन गए हैं।

वीडियो से हुए कई खुलासे 
बताया जा रहा है कि ये वीडियो मृतक की बहन ज्योति ने अपने मोबाइल से बनाए थे। इनमें देवकृष्ण और उनकी पत्नी प्रियंका के बीच झगड़ा साफ दिखाई देता है। वीडियो में प्रियंका का गुस्सैल व्यवहार नजर आता है। एक वीडियो में जब देवकृष्ण उनकी फोन कॉल के बारे में पूछते हैं, तो प्रियंका भड़क जाती है। परिवार का कहना है कि दोनों के रिश्ते काफी खराब थे। वे सामान्य पति-पत्नी की तरह नहीं रहते थे। यहां तक कि देवकृष्ण को कई बार जमीन पर सोना पड़ता था। जब बहन ज्योति ने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो प्रियंका ने मोबाइल छीनने की भी कोशिश की।

2020 से चल रहा था प्रेम प्रसंग
परिजनों का आरोप है कि प्रियंका का 2020 से किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था। इसी वजह से वह ज्यादातर समय मायके में रहती थी और ससुराल में अक्सर झगड़े होते थे। परिवार का मानना है कि वह अपने प्रेमी कमलेश के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी और देवकृष्ण इसमें बाधा बन रहे थे।

7 अप्रैल को हुई हत्या
7 अप्रैल की रात देवकृष्ण की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में शक प्रियंका, उसके प्रेमी कमलेश और एक अन्य व्यक्ति सुरेंद्र भाटी पर गया। पुलिस ने प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की रिमांड 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

परिवार की मांग- इंसाफ मिले
मृतक की मां और बहन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि प्रियंका का व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था और उसने पूरे परिवार को परेशान कर रखा था। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार, घटना के समय मौजूद लोगों और फोन कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static