नैनीताल घूमने आई बंगाल की महिला पर्यटक की संदिग्ध अवस्था में मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 05:31 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल घूमने आई एक महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नौ पर्यटकों का एक दल दो दिन पहले नैनीताल घूमने आया था। दल के सभी सदस्य शहर के अयारपाटा स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। इनमें चालीस वर्षीय शिल्पा टिम्बरवार नामक महिला भी अपनी बेटी के साथ आई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव को तत्काल कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उसे महिला पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। महिला पर्यटक की मौत से पर्यटकों का दल सदमे में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static