मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 02:03 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। रावत ने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव और शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व समाज को प्रेम और सछ्वाव का संदेश देता है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा एवं व्रत किया जाता है। भगवान शिव को विश्वनाथ भी कहा जाता है। उन्होंने इस पावन पर्व पर राज्यवासियों की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की है। शिवत्व मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाने में सक्षम हैं।