उत्तराखंड BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेन्द्र भट्ट, जेपी नड्डा ने सौंपी कमान

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 04:19 PM (IST)

नई दिल्ली/पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे महेंद्र भट्ट को पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंप दी है।

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भट्ट इस समय 50 वर्ष के हैं। वह 2017 से 2022 तक बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इस वर्ष के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।


गढ़वाल क्षेत्र से ब्राह्मण नेता भट्ट को अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही भाजपा ने राज्य में जाति और क्षेत्र के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र के ठाकुर हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भाजपा की युवा शाखा में काम करने के बाद भट्ट का कद ऊंचा हुआ है। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि के हैं।

 

Content Writer

Ramanjot