चमोली आपदा के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के विभागों में किया गया बदलाव

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 04:57 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को आई प्राकृतिक आपदा ने चारों तरफ तबाही मचाकर रख दी है। इसी बीच राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला है। आईएएस अधिकारियों के तबादले इस प्रकार हैः-
PunjabKesari
- पौड़ी जिला अधिकारी धीराज गबर्याल नैनीताल के जिलाधिकारी बनाए गए
- नैनीताल के जिलाधिकारी रहे सविन बंसल को अब शासन में अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य बनाया गया
- पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी रहे विजय कुमार जोगदंडे को पौड़ी का नया जिलाधिकारी बनाया गया
- अल्मोड़ा का जिलाधिकारी रहे नितिन भदौरिया को शासन में अपर सचिव विद्यालय शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा बनाया गया
- चंपावत के जिलाधिकारी रहे सुरेंद्र नारायण पांडे को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया
- हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर को चंपावत का नया जिलाधिकारी बनाया गया
- आर मीनाक्षी सुंदरम से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया
- आईएस आनंद स्वरूप को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया
- आईएस वंदना से मिशन निदेशक एनएचएम का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया
- आईएएस सौरभ गहरवार मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ से मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार बनाया गया
- आईएस अनुराधा पाल से डिप्टी कलेक्टर देहरादून पद से अवमुक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया
PunjabKesari
वहीं पीसीएस अधिकारी देव कृष्ण तिवारी के विभागों में भारी बढ़ोतरी की है। उन्हें अपर सचिव पशुपालन एवं मत्स्य के साथ-साथ अपर सचिव उद्योग संस्कृति निदेशक और अन्य कई विभाग दिए गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static