सुबोध उनियाल का बड़ा बयान- हरीश रावत को इस हार के बाद राजनीति से ले लेना चाहिए सन्यास

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 02:59 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भाजपा की जीत को लेकर जहां एक तरफ पार्टी में खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुबोध उनियाल ने एक बड़ा बयान दिया है।

जानकारी के अनुसार, सुबोध उनियाल ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के सबसे कमजोर प्रत्याशी थे और उन्हें अब इस हार के बाद राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2017 में ही जनता ने श्री रावत के नेतृत्व को नाकार दिया था। इसके बावजूद भी कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें टिकट दिया, जिसका नतीजा रहा कि कांग्रेस नैनीताल लोकसभा सीट से हार गई।

सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस ने घायल खिलाड़ियों को मैदान में उतारा। उनको पूरा विश्वास था कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों सीटों पर विजयी होगी। राज्य की जनता ने विपक्षी पाटिर्यों द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। उनियाल ने कहा कि देश की जनता ने मोदी पर पूरा विश्वास जिताकर उन्हें दोबारा भारी विजय दिलाई है।

Nitika