विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड में ''जैव विविधता पार्क'' का हुआ लोकार्पण

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 04:20 PM (IST)

 

हल्द्वानीः उत्तराखंड वानिकी अनुसंधान संस्थान के हल्द्वानी स्थित मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने राज्य के सबसे बड़े जैव विविधता उद्यान का लोकार्पण किया। यह उद्यान 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

वन संरक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उद्यान के एक छोटे से भाग में विकसित किये गये जुरासिक पार्क में सिकेड, कोनिफर सहित डायनासौर काल की छह वनस्पतियों का संरक्षण एवं प्रदर्शन किया गया है। वहीं सर्वधर्म वाटिका में सभी प्रमुख धर्मों से जुड़ी महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static