जानिए उत्तराखंड निर्माण के बाद संसद की पहली महिला सदस्य बनी माला राज्य लक्ष्मी शाह के बारे में

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 05:25 PM (IST)

टिहरीः उत्तराखंड में भाजपा ने पांचों लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही 2014 के चुनावों में उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुईं।

वहीं पार्टी ने एक बार फिर मौजूदा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें टिहरी गढ़वाल सीट से उम्मीदवार बनाया है। 

व्यक्तिगत जीवन 
टिहरी गढ़वाल सीट से मौजूदा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्म काठमांडू नेपाल में 23 अगस्त 1950 को हुआ। उनकी माता का नाम रानी बिंदु देवी राणा और पिता का नाम स्वर्गीय. अर्जुन एसजेबी राणा है। राज्य लक्ष्मी शाह की शैक्षणिक योग्यता इंटरीमीडिएट है। उनका विवाह 7 फरवरी 1973 को मनुजेंद्र शाह के साथ हुआ था। 

राजनीतिक जीवन 
माला राज्य लक्ष्मी शाह ने साल 2012 में टिहरी सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2014 में माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को हराकर जीत दर्ज की थी।

वहीं 1 सितंबर, 2014 के बाद से वह महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य रही हैं। इसके साथ ही माला राज्य लक्ष्मी शाह रक्षा संबंधी स्थायी समिति, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और ऋषिकेश के शासी निकाय की सदस्य भी रह चुकी हैं।


बता दें कि उत्तराखंड निर्माण के बाद माला राज्य लक्ष्मी शाह संसद की पहली महिला सदस्य बनी। माला राज्यलक्ष्मी शाह भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वह उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुईं।

Nitika