पिथौरागढ़ उपचुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को दी मात

punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 02:11 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की चंद्रा पंत ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की अंजु लूंठी को लगभग 3,343 मतों के अंतर से पछाड़ा है। वहीं पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी वीके जोगदंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रा ने अंजू को 3,267 मतों के अंतर से हराया। चंद्रा को कुल 26,086 वोट मिले जबकि अंजू ने 22,819 मत हासिल किए। चंद्रा और अंजू दोनों का ही यह पहला विधानसभा चुनाव है। 

बता दें कि 25 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 47.48 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत और कांग्रेस ने अंजु लूंठी को मैदान में उतारा था। 

Nitika