थराली उपचुनावः भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जंग, अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का कर रहे दावा

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 03:19 PM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में थराली उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रहे हैं। 

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार के कार्यकाल को सिर्फ बयानबाजी का कार्यकाल बताया है, जबकि भाजपा कांग्रेस पर कोई मुद्दा ना होने का आरोप लगा रही है। थराली उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व स्पीकर गोविन्द सिंह कुंजवाल और राज्य मंत्री में जुबानी जंग की शुरुआत हो गई है। इस दौरान कुंजवाल ने जीतराम को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को देख लिया है। अब भाजपा से जनता का मोह भंग हो गया है।

धन सिंह रावत ने किया पलटवार 
वहीं धन सिंह रावत ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए कांग्रेस सत्ता बल के दुरुपयोग की बात कर रही है। राज्य मंत्री ने भाजपा के प्रत्याशी के जीत का भी दावा किया है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static