भाजपा महामंत्री पर कार्रवाई ना होने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, BJP ने किया पलटवार

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 07:14 PM (IST)

देहरादूनः यौन शोषण के आरोप में घिरी भाजपा ने जहां अपने संगठन महामंत्री संजय कुमार को उनके पद से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, वहीं इसके बावजूद भी यह मामला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जहां भाजपा को घेरने का मौका पाते ही सड़कों पर उतर चुकी है तो वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा को उछाल कर चुनाव में जीत हासिल करना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए फिजूल की बातें करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। 

बता दें कि गुरुवार सुबह कांग्रेस ने इस मामले को लेकर विशाल जुलूस निकालकर सरकार का पुतला फूंका। इसे साथ ही राज्य सरकार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया। 

Nitika