प्रतिबंधित पशु की हत्या से उपजे विवाद के बाद BJP विधायक ने खोया आपा, लोगों को मारने के लिए झपटे

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 02:04 PM (IST)

उधमसिंह नगरः उत्तराखंड के रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार तो वह लोगों पर हाथ उठाने के लिए झपट पड़े हैं।

दरअसल, प्रतिबंधित पशु की हत्या से उपजे विवाद के बाद रुद्रपुर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल आपा खो बैठे। साथ ही वहां खड़े लोगों को मारने के लिए झपट पड़े। एसएसपी उधमसिंहनगर दिलीप सिंह कुंवर भी विधायक को रोक न पाए। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजकुमार ठुकराल ने लोगों को मारने के लिए हाथ उठाया है।

बता दें कि भाजपा विधायक अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static