BJP ने नोटबंदी के सफल होने पर निकाली विशाल रैली

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 04:53 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने गांधी पार्क से नोटबंदी के समर्थन को लेकर विशाल संख्या में रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य लोगों में सकारात्मक संदेश को पहुंचाना है।

नोटबंदी और जीएसटी दो ऐसे मुद्दे हैं जो 125 करोड़ देशवासियों के हितों के सपने उजागर करने में मददगार होंगे। नोटबंदी होने से बैंकों में कई हजार करोड़ रुपए वापस आए हैं। इससे काले धन पर रोक लगने के साथ साथ अवैध संपत्ति पर भी नजर रखी जा रही है। देश में प्रत्येक वर्ग के लोग नोटबंदी का पूर्णता समर्थन कर रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बैठक में कहा है कि पिछले साल मोदी जी ने नोटबंदी कर देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। इस उपलक्ष्य पर 8 नवंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की मौजूदगी में विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। 

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में रैली का आरम्भ किया गया।