मदन कौशिक का दावा- सल्ट विधानसभा उपचुनाव में सुनिश्चित जीत की ओर BJP

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 09:16 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज दावा करते हुए कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पार्टी एक बड़े अंतर से सुनिश्चित जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से भाजपा को ऐसे चुनाव का हिस्सा बनना पड़ा, जिसके लिए हमने कभी नहीं सोचा नही था और यह पूरी तरह से परिस्थितिजन्य चुनाव है।

मदन कौशिक ने कहा कि स्व. सुरेन्द्र जीना ने जिस तरह से विकास किया और आम जनता के साथ उनका व्यवहार एवं संवाद था उसके लोग आज भी कायल है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमण के दौरान लोगो का यही कहना था कि वह जीना को श्रद्धांजलि देना चाहते है। उन्होंने कहा कि युवा, महिलाएं और आम जन महेश जीना के पक्ष में है।
 

Content Writer

Nitika