उत्तराखंड BJP ने राज्यसभा सीट के लिए आलाकमान को भेजी 5 नामों की सूची

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2020 - 01:03 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए पार्टी आलाकमान को 5 नाम की सूची भेजी है।

प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सूची में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल और पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा में राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा और इस सीट के लिए 9 नवंबर को चुनाव होना है।

इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर है, जिसका मतलब है कि पार्टी 1 या 2 दिन में अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि भाजपा बहुगुणा को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

Nitika