BJP प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी नई टीम का किया ऐलान, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2020 - 01:27 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा के संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा की कमान संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपनी नई टीम घोषित कर दी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने खजान दास, अनिल गोयल, कैलाश शर्मा, पुष्कर सिंह धामी, राजकुमारी गिरी, कुसुम कंडवाल, देवेंद्र भसीन और खिलेंद्र चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही राजेंद्र भंडारी और कुलदीप कुमार को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

वहीं पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष की कमाना सौंपी गई है। इसके साथ ही बलवीर घुनियाल, पुष्कर सिंह काला, आशीष गुप्ता, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य चौहान, नीरू देवी, मधु भट्ट, किरण देवी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। सुरेश जोशी, विनय रोहिल्ला, विनय गोयल, नवीन ठाकुर, प्रकाश रावत, विनोद सुयाल को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अतिरिक्त कुंदन लटवाल को एक बार फिर युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। रितु खंडूरी को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static