BJP प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 01:24 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश और राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों एवं आज़ादी के आंदोलन में प्राणों की आहुति देने वाले सपूतों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। यह दिन हमारे लिए प्रेरणा का दिन है जब हम पिछले वर्षों में स्वतंत्र भारत की यात्रा पर नज़र डालते हैं और यह भावी मार्ग को लेकर चिंतन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले आंदोलन, क्रान्तिकारियों के बलिदानों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आईएनए सहित लाखों ज्ञात-अज्ञात भारतवासियों का योगदान है, जिनकी स्मृति को हमारा प्रणाम है।

वहीं बंशीधर भगत ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व में सिरमौर राष्ट्र होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही हमारी जंग, महामारी पर नियंत्रण तक जारी रहेगी, यह भी हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमें इस दिन प्रदेश के विकास के अपने संकल्प को दोहरते हुए इसे देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में चल रहे विकास कार्यों पर चिंतन करते हुए भावी रणनीति बनानी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static