BJP ने पार्टी के 4 विधायकों को प्रदेश अध्यक्ष के सामने किया तलब, जानिए वजह

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 10:56 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा ने पार्टी के 4 विधायकों को 24 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष के सामने तलब किया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत के निर्देश पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्णवाल, पूरन सिंह फर्त्याल और महेश नेगी को तलब किया गया है। इनमें से 2 विधायक विवादों में घिरे रहे हैं और 2 पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने का आरोप है।

वहीं उत्तराखंड विधानसभा में द्वारहाट क्षेत्र से विधायक महेश नेगी पर एक महिला द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने के बाद पार्टी की फजीहत हुई थी। पिछले साल वायरल हुए एक वीडियो में खानपुर से विधायक चैंपियन बंदूक के साथ नाचते हुए देखे जाने के बाद विवादों के घेरे में आ गए थे। इस मुद्दे पर पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

बता दें कि अटकलें लगाई जा रही हैं कि 24 अगस्त को उनका निलंबन वापस लिया जा सकता है। झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल और लोहाघाट से विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने का आरोप है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static