भाजपा 60 सीटें जीतने के साथ पुन: बनाएगी सरकार: दुष्यंत गौतम

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 01:40 PM (IST)

 

देहरादूनः भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा के वर्ष 2022 में होने वाले आम चुनाव में पार्टी 60 सीटें जीतकर राज्य में पुन: सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।

दुष्यन्त गौतम ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और दायित्वधारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2020 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी 60 सीटें जीतकर पुन: सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री है। इसका कारण उनके द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे कार्य है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का निर्माण सत्ता हासिल करने के लिए नहीं हुआ है। हमारी पार्टी का विचार देश को सर्वोपरि मानते हुए देश सेवा और समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि यह बात कोरोना काल में स्पष्ट रूप से दिखाई दी जब हमारे कार्यकर्ता आम जनता और कोरोना के बीच में योद्धा के रूप में खड़े है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है।

वहीं इस अवसर पर सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से 2022 के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हाल में बिहार सहित देश में 11 राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा का परचम लहराया। हमें मिलकर उत्तराखंड में भी पुन: विजय प्राप्त करनी है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य का प्रत्येक कार्यकर्ता हर वक्त चुनाव के लिए तैयार रहता है। भाजपा 2022 में विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static