निकाय चुनाव में BJP को मिली बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया जश्न

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 05:33 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में रविवार को हुए निकाय चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा के सभी कार्यकर्ता खुशी से झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

भाजपा को मिली जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणामः सीएम 
जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जीत की खुशी में होली खेली। इसके साथ ही ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरके। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी को दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पार्टी कार्यालय में पहुंच गए और कार्यकर्त्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहते हैं लेकिन फिर भी जनता ने भाजपा पर भरोसा दिखाया है। 

इस चुनाव मे जनता ने राफेल जैसे मुद्दों को नहीं किया पसंदः अजय भट्ट 
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोसते थे, उन्हें आज जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव मे जनता ने राफेल जैसे मुद्दों को पसंद नहीं किया है। इसके साथ ही देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि जनता ने जो अपना प्यार ओर सहयोग उन्हें दिया है उसके लिए वह जनता के आभारी हैं। सुनील उनियाल गामा ने कहा कि वह जनता से वादा करते हैं कि उनकी प्राथमिकता राजधानी देहरादून को स्वच्छ और सुंदर बनाने का होगी। 

Nitika