निकाय चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, कैबिनेट मंत्री ने जीते हुए प्रत्याशियों को दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 06:35 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। इसके बाद स सारे राज्य में भाजपा जीत के जश्न में डूबी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार सुबह से ही भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। भाजपा नेता जीत के जश्न में एक-दूसरे के रंग लगा रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेटे मंत्री प्रकाश पंत नै सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जो जीत नहीं पाए उनके लिए भी समीक्षा करने की बात कही।

बता दें कि भाजपा ने राज्य में नगर निगम की 7 सीटों में से 5 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static