विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

punjabkesari.in Monday, Mar 26, 2018 - 07:00 PM (IST)

गैरसैंण(कुलदीप रावत): उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। गैरसैंण में छ दिन चले इस बजट सत्र में 17 विधेयक पास हुए। इन 17 विधेयकों में विनियोग विधेयक भी था। गैरसैंण बजट सत्र में 12 अधिनियम नए  कानून भी बने। 

मुख्यमंत्री ने बजट सत्र को बताया सफल 
जानकारी के अनुसार, सत्र में गैरसैंण को राजधानी बनाने का मुद्दा सदन के बाहर और अंदर छाया रहा। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट सत्र को सफल बताया। सत्ता-पक्ष के साथ विपक्ष को भी सफल सत्र चलाने के लिए धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा ग़ैरसैंण स्थानी नहीं बल्कि राज्य और देश से जुड़ा मुद्दा है। वहीं बजट सत्र को लेकर संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अगर पूरी तैयारी से आया होता तो कार्यपालिका को कई मुद्दों पर घेर सकता था। 

सरकार गंभीर मुद्दों से सदन में भागती नजर आईः कांग्रेस
विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने लोकायुक्त और राजधानी गैरसैंण के मुद्दे को लेकर सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार गंभीर मुद्दों से सदन में भागती नजर आई।
 

Punjab Kesari