मामूली विवाद के चलते 2 पक्षों में चली गोलियां, एक युवक की मौत, अन्य घायल

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 12:27 PM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड में एक मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में गोलाबारी हो गई। इसी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस विवाद में 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम श्यामपुर में वीरवार शाम दो पक्षों में खेत में पानी डालने को लेकर कहासुनी हो गई। दो पक्षों में हुई कहासुनी धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान एक पक्ष के किसी व्यक्ति ने गोलियां चला दी। गोली लगने से एक ही परिवार के 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। तीन लोगों में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ-साथ 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

बता दें कि झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। इसके अतिरिक्त मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Nitika